रविवार, 3 मार्च 2024

पर्यायवाची शब्द ( उ ) Paryayvachi Shabd , उ अक्षर से शूरु होने वाले पर्यायवाची शब्द

 

पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द / ( Synonyms Word )

पर्यायवाची शब्द ऐसे शब्दों को कहा जाता है, जिन शब्दों के अर्थों मे समानता होती है, पर्यायवाची शब्दो को ही समानार्थक शब्द या समानार्थी शब्द भी कहा जाता है, विभिन्न शब्दों के लिये प्रयोग किये जाने वाले समानार्थक शब्दो को पर्यायवाची शब्द  कहा जाता है, समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द होते हुए भी प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है, जिससे शब्दो का भाव के अनुसार समय-समय पर सही स्थान पर प्रयोग किया जाता है , पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते समय अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत होती है, समान अर्थ वाले शब्द , हमारे हिंदी भाषा मे एक ही शब्द के समान अर्थ देने वाले अनेक शब्द मिल जाते हैं।


' उ ' वर्ण वाले पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द ( उ )

क्र.सं.  शब्द   पर्यायवाची शब्द


1.   उपवन -  बाग़,  गुलशन, बगीचा, उद्यान, वाटिका

2.   उक्ति -  सूक्ति, कथन, वचन

3.   उग्र - तीव्र, विकट, प्रचण्ड, महादेव, , उत्कट, तेज

4.   उचित -   न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य, ठीक, युक्तिसंगत, मुनासिब, वाज़िब, समुचित,

5.   उच्छृंखल - मनमर्जी, स्वेच्छाचारी, उद्दंड, अंडबंड, निरकुंश, अक्खड़, आवारा,

6.   उजड्ड -  उद्दंड, निरकुंश, अशिष्ट,  देहाती, असभ्य,जंगली, गँवार,

7.   उजला -   सफ़ेद, धवल, उज्ज्वल, श्वेत

8.   उजाड - वन, जंगल, बियावान

9.   उजाला -  चाँदनी, प्रकाश, रोशनी

10.  उत्कष -   बढ़ती, उठान, समृद्धि,  प्रशंसा, उन्नति, प्रगति

11.  उत्कृष्ट -  बढ़िया, उम्दा, उत्तम,  अच्छा, उन्नत, श्रेष्ठ

12.  उत्कोच – रिश्वत, घूस

13.  उत्पति -  आविर्भाव, उदय, उद्गम,  सृष्टि, पैदाइश, जन्म, उद्भव

14.  उद्धार – रिहाई, मुक्ति, छुटकारा, निस्तार

15.  उपाय - यत्न, प्रयत्न, युक्ति, तदबीर, साधन, तरकीब,


लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ